फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बाबा रामदेव ने बताया अचूक इलाज, आयुर्वेद के इस उपाय से दूर भागेगा वायरस

Fri, 13 Mar 2020 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • आयुर्वेद से भी हो सकता है कोरोना का इलाज: रामदेव
  • गिलोय और तुलसी की वटी से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कोरोना का उपचार आयुर्वेद से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की नहीं सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेनिटाइजर की कमी हो गई है।

विज्ञापन


साथ ही सेनिटाइजर दोगुने दामों पर भी बेचे जा रहे हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण ने इसका अचूक विकल्प सुझाया है। स्वामी रामदेव ने बताया कि एक लीटर पानी में 100 ग्राम नीम के पत्ते और तुलसी के दस पत्ते मिलाकर उबाल लें। उबालने के बाद पानी को छानकर ठंडा करें। एक बोतल में दस ग्राम फिटकरी और दस ग्राम कपूर बारीक पीसकर घोल लें।

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

इस सारे द्रव्य को छानकर शीशी में भरकर रखें। इस प्रकार यह प्राकृतिक सेनिटाइजर तैयार हो जाएगा। स्वामी रामदेव ने बताया कि प्राकृतिक रूप से बनाया गया सेनिटाइजर बाजार में बिकने वाले महंगे सेनिटाइजर से कई गुणा अधिक लाभकारी होगा।

आचार्य बालकृष्ण नेे बताया कि गिलोय वटी, तुलसी वटी, नीम वटी, अदरक और नींबू का रस एक साथ लेने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। गिलोय और तुलसी की वटी रोजाना दो-दो की संख्या में नियम पूर्वक दोनों समय ली जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रति सभी को अधिक से अधिक जागरूकता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें