कॉलेज के वाइस प्रेसीडेंट विनोद वर्मा ने बताया कि दुबई गए छात्रों और अधिकारियों की दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की गई थी, जिसमें सभी स्वस्थ मिले। छात्रों की मांग पर दुबई के साथ ही मुंबई और गोवा गए छात्रों को भी छुट्टी पर भेज दिया है।
छात्र अपनी पढ़ाई इंटरनेट के जरिए सुचारू रख सकते हैं। इस अवधि के दौरान यदि किसी छात्र में कोई लक्षण विकसित होता है तो तुरंत कॉलेज प्रबंधन को सूचित करने के लिए कहा गया है।
हालांकि दुबई, मुंबई और गोवा से लौटे छात्र सुरक्षित हैं, लेकिन दूसरे छात्रों की मांग और एहतियात के तौर पर छात्र-शिक्षकों को 14 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है। उनकी पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। आगे जो भी छुट्टियां आएंगी, उनमें उनका कोर्स पूरा कराया जाएगा।
- मोहित अग्रवाल, चेयरमैन, दून बिजनेस स्कूल