आयुर्वेद और एलोपैथ के डॉक्टर भी इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही शराब न पीने की सलाह भी दे रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अल्कोहल से बॉडी स्टेबल नहीं रह पाती है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसे देखते हुए कोरोना की लड़ाई में शराब न पीएं और स्ट्रांग रहे।
दून हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. कुमार जी कौल ने बताया कि कोरोना की इस लड़ाई में सबसे ज्यादा इम्यूनिटी स्ट्रांग होनी चाहिए। रोजाना अल्कोहल सेवन से इम्यूनिटी कम होने के चांस ज्यादा रहते हैं। इससे इन्फेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं।
अल्कोहल बॉडी के सेंट्रल नवर्स सिस्टम को खत्म कर देती है। परिणाम स्वरूप इंसान लापरवाह हो जाता है और कई बीमारियों को शिकार हो जाता है।