एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि एम्स की कोविड-19 ओपीडी में जिस व्यक्ति में कोरोना के प्राथमिक लक्षण मिलते हैं, उन्हें यह डिवाइस उपलब्ध कराई जाएगी। इंटरनेट 2G स्पीड में इसे संचालित किया जा सकता है।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निदेशक और चिकित्सकों से एम्स में उपजे हालात पर चर्चा की। सीएम ने विश्वास दिलाया कि एम्स ऋषिकेश को सरकार हर संभव मदद देगी।