कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई है। बृहस्पतिवार को 1132 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें 88 हजार से ज्यादा लोगों ने पहली या दूसरी डोज लगाई है।
जिलावार वैक्सीन डोज की उपलब्धता
जिला डोज
अल्मोड़ा 39470
बागेश्वर 13370
चमोली 37240
चंपावत 16020
देहरादून 336270
हरिद्वार 282510
नैनीताल 49950
पौड़ी 63690
पिथौरागढ़ 31400
रुद्रप्रयाग 16630
टिहरी 61300
ऊधमसिंह नगर 214920
उत्तरकाशी 17530
....................................................
कुल- 1180300
केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में कोविड वैक्सीन मिल रही है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। विधायकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करने का आग्रह किया गया है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई है वे नजदीकी केंद्र पर जाकर टीके अवश्य लगवाएं। यदि किसी क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र दूर है तो वहां पर मोबाइल टीमें भी भेजी जाएंगी।
-डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री