फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार

Wed, 28 Apr 2021 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 6054 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 108 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 45 हजार पार हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 6054 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 108 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 45 हजार पार हो गई है। आज 3485 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 68 हजार 616 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 17 हजार 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


देहरादून: मसूरी और विकासनगर समेत चार जगहों पर लगा कोरोना कर्फ्यू, खुलेंगी केवल जरूरी चीजों की दुकानें

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 36384 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 2329 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 1178, नैनीताल में 665, ऊधमसिंह नगर में 849, पौड़ी में 174, टिहरी में 109, रुद्रप्रयाग में 22,  पिथौरागढ़ में 51, उत्तरकाशी में 81, अल्मोड़ा में 140, चमोली में 175, बागेश्वर में 128 और चंपावत में 153 संक्रमित मिले।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में लोगों के काम नहीं आए ऑक्सीजन एजेंसियों के नंबर

वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या  213 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 45383 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 2417 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में अब तक की जिलावार स्थिति

जिला                 संक्रमित            सक्रिय मरीज             मौतें
अल्मोड़ा              4808                  917                      32
बागेश्वर               2060                   483                       18
चमोली               4671                    932                       22
चंपावत              3108                    1200                     12
देहरादून             57934                 16397                 1352
हरिद्वार             30433                   10909                  241
नैनीताल            20868                   5462                   371
पौड़ी                8336                     2150                     85
पिथौरागढ़         4108                     583                      53
रुद्रप्रयाग          2998                     505                      17
टिहरी               6523                    1406                     21
ऊधमसिंह नगर 17872                  3646                    172
उत्तरकाशी        4897                    793                      21
कुल-               168616                  45383              2417

विधायक देशराज कर्णवाल एक बार फिर संक्रमित

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों से आइसोलेट होने और कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। 

गौरतलब है कि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल करीब आठ माह पूर्व भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब उनकी रिपोर्ट दूसरी बार पॉजिटिव आई है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने इसकी पुष्टि की है। विधायक ने करीब एक सप्ताह पहले कोरोना टेस्ट कराया था।



पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनसे मिलने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विधायक एक सप्ताह में कई कार्यक्रमों में लोगों से मिल चुके हैं। विधायक ने लोगों से टेस्ट कराने और खुद को आइसोलेट किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन

एसबीआई जोहड़ी शाखा का पूरा स्टाफ संक्रमित

देहरादून में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की जोहड़ी गांव शाखा के सभी कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इससे बीते तीन दिनों से शाखा में कामकाज ठप है। ऐसे में खाताधारकों को नजदीकी बैंक शाखा से सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा शहर की एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक की कई शाखाओं के कर्मचारी भी पॉजिटिव हैं। 

जोहड़ी गांव की एसबीआई शाखा में पूरा स्टाफ कोरोना संक्रमित होने से तीन दिनों से कामकाज ठप है। तीनों दिन शाखा को सैनिटाइज किया गया। एसबीआई के उप महाप्रबंधक बीएल सैनी ने बताया कि जोहड़ी गांव वाली शाखा के खाताधारकों को जाखन और मालसी की शाखा से बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। शाखा को तीन दिन सैनिटाइज किया गया है। जल्द ही शाखा खोल दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैंक की विभिन्न शाखाओं में बैंककर्मी पॉजिटिव निकल रहे हैं। उन्होंने लोगों से संकट के इस समय में बैंक आने की बजाय डिजिटल सेवाओं का प्रयोग करने की अपील की है। वहीं पीएनबी के एलडीएम सीएस मर्तोलिया ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बैंकों में कम लोग आ रहे हैं। हालांकि बैंक में सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन के महासचिव भुवनेंद्र बिष्ट ने कहा कि अपनी सुरक्षा को लेकर खाताधारक सचेत हुए हैं। इससे लोग बैंकों में कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें