फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी स्थगित, डीएम ने जारी किए आदेश

Sat, 07 Mar 2020 08:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 31 मार्च तक बंद रहेगी बॉयोमेट्रिक हाजिरी, डीएम ने जारी किए आदेश 
  • कोरोनावायरस से बचाव को उठाया गया कदम 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस से बचाव के लिए देहरादून जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में बॉयोमेट्रिक हाजिरी को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने भी बॉयोमेट्रिक हाजिरी को अगले आदेशों तक बंद कर दिया था। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि दुनिया के कई देशों में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। इस संबंध में भारत सरकार ने भी बचाव के लिए एडवायजरी की हैं। इसके तहत सभी जगहों पर बॉयोमेट्रिक हाजिरी को बंद कर दिया गया है। ताकि, इसका वायरस का संक्रमण तेजी से न फैल सके। शनिवार को कलेक्ट्रेट, सीडीओ, तहसील, सीटीओ, आदि दफ्तरों में बॉयोमेट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई है। 

प्राइवेट संस्थानों में भी जारी हुए आदेश 

कोरोनावायरस के बचाव को सरकारी के अलावा अब प्राइवेट संस्थानों में भी बॉयोमेट्रिक हाजिरी को बंद कर दिया गया है। सभी जगह यह व्यवस्था अगले आदेशों तक जारी रहेगी। इंडस्ट्रियल एरिया की लगभग सभी फैक्ट्रियों में इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं। हरिद्वार जिले में भी जिला प्रशासन निर्देश जारी किए है। पंचिंग मशीन से हाजिरी नहीं लगाने को कहा गया है। जिला मुख्यालय में अधिकांश विभागों के पंचिंग मशीन पर रोक लगा दी गई है। अधिकारी-कर्मचारी पहले की तरह हाजिरी भर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे मरीजों की जांच शुरू कर दी है। 

गढ़़वाल विवि ने जारी की एडवाइजरी 

कोरोनावायरस की समस्या को देखते हुए एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि ने छात्र-छात्राओं के लिए एडवायजरी जारी की है। यूजीसी से निर्देश मिलने के बाद विवि के डीएसडब्ल्यू (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) प्रो. पीएस राणा ने एडवायजरी जारी करते हुए छात्रों से अपील की है कि वह अपने हाथ साबुन या सेनेटायजर से धुले।

हाथ धुलने के लिए पर्याप्त पानी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि छींकते समय अपने मुंह को रुमाल से ढकें। आंख, नाक व मुंह पर हाथ न लगाएं। छींकते समय प्रयोग किए गए टिशू का उचित निस्तारण करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि होली की छुट्टियों के दौरान गांवों में लोगों को इसके प्रति जागरुक भी करें।

कोरोनावायरस के चलते होली पर पुलिस नहीं करेगी आयोजन

देहरादून में कोरोनावायरस के चलते होली पर पुलिस किसी तरह का आयोजन नहीं करेगी। थानों में डीजे और सार्वजनिक रूप से सड़कों पर होली खेलने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। होली के दिन दोपहर बाद पुलिसकर्मी सादगी से होली खेल सकेंगे।

पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने शनिवार को यह निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के चलते जागरुकता और सतर्कता जरूरी है। समाज का हिस्सा होने के कारण पुलिस महकमे की बड़ी जिम्मेदारी बनती है। इस लिहाज से पुलिस होली पर किसी तरह का आयोजन नहीं करेगी।
 
पुलिस लाइन और थानों में डीजे लगाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा, ताकि सामूहिक रुप से लोग एक साथ जमा ना हो सके। पुलिसकर्मी सड़कों पर भी होली का जुलूस नहीं निकालेंगे। उन्होंने कहा कि होली पर दोपहर दो बजे तक ड्यूटी करने के बाद पुलिस उस ही दिन कुछ घंटों में सादगी से होली खेल सकेंगे। सीओ और थाना प्रभारियाें को बता दिया गया है कि वो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश से अवगत करा दें। आदेश का अनुपालन न करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोनावायरस से निपटने को सरकार, स्वास्थ्य महकमा तैयार: सीएम

कोरोनावायरस को लेकर देश दुनिया में मची हायतौबा  के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ दून अस्पताल का औचक दौरा किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों के साथ दून अस्पताल की पहली मंजिल पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में जाकर वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर की गई तैयारियों को बारीकी से जांचा परखा। मुख्यमंत्री रावत ने मौके पर उपस्थित मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना से मरीजों के इलाज को लेकर उठाए गए हर कदम के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
 
मुख्यमंत्री रावत ने मेडिकल कॅलेज प्राचार्य डॉ. सयाना से दवाइयों की उपलब्धता, मास्क , पीपीई किट के साथ ही डॉक्टरों, पैरा मेडिकल के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो राज्य में अभी तक कोरोनावायरस के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है । फिर भी जिस तरीके से देश के अन्य राज्यों में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें