फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : उत्तराखंड में भी लगी बाहरी सैलानियों के रुकने पर रोक, बढ़ाया जाएगा विदेशी पर्यटकों का वीजा

Fri, 20 Mar 2020 09:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 15 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा विदेशी पर्यटकों का वीजा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए सरकार ने उत्तराखंड में विदेशी व घरेलू पर्यटकों के रुकने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अग्रिम आदेशों तक प्रदेश में सभी तरह के पर्यटकों को होटल-गेस्ट हाउस आदि में बुकिंग नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अनुमति मिलने के बाद शासन ने उत्तराखंड एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 के तहत प्रदेश में विदेशी और भारतीय पर्यटकों के रुकने पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। तीर्थ नगरी हरिद्वार, योग नगरी ऋषिकेश समेत प्रदेश के अन्य तीर्थ व पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की होटल, गेस्ट हाउस आदि में बुकिंग नहीं की जाएगी।

हालांकि पर्यटकों के वाहनों के प्रदेश में प्रवेश और प्रदेश से होकर गुजरने में कोई अड़चन नहीं आएगी, केवल प्रदेश में उनके रुकने पर रोक लगाई गई है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को भी आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण में उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

चारधाम यात्रा पर पड़ेगा असर

अप्रैल में प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होनी है। 26 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज होता है। कोरोना वायरस संक्रमण थमा नहीं तो इस साल यात्रा पर इसका असर पड़ेगा। जिससे पर्यटन कारोबारियों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगेगा।

पिछले साल आए यात्री
तीर्थ स्थल        संख्या(लाख में)
गंगोत्री                05.30
यमुनोत्री            04.65
केदारनाथ            10.00
बदरीनाथ            12.45
हेमकुंड साहिब    02.40
पिरान कलियर    07.75

कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार के आदेश का स्वागत करते हैं। मार्च तक पर्यटन कारोबार को करीब 500 करोड़ का नुकसान हो चुका है। हमने सरकार को पत्र लिखा है कि कर्मचारियों का तीन माह के वेतन में 50 प्रतिशत सरकार की ओर से दिया जाए। इससे होटल में काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी बनी रही। वहीं, टैक्स, बैंक ऋण जमा करने में भी छूट की मांगे की गई है।
-संदीप साहनी, अध्यक्ष, उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

यह होगी व्यवस्था

1. प्रदेश के किसी भी बॉर्डर चेक पोस्ट पर किसी भी वाहन को प्रवेश से रोका नहीं जाएगा।
2. चेक पोस्टों पर पर्यटकों के आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों की जांच नहीं की जाएगी।
3. होटल-गेस्ट हाउसों में केवल प्रदेश के लोगों की पहचान पत्रों के आधार पर बुकिंग होगी।
4. सैलानियों को चेक पोस्टों पर उत्तराखंड में ठहरने पर रोक लगने की जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के ठहरने पर रोक लगा दी गई है। ये आदेश अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर भी लागू होगा। वहीं, प्रदेश में प्रवेश करने पर रोक नहीं है। साथ ही वाहनों की चेकिंग या लोगों के दस्तावेजों की जांच भी नहीं की जाएगी।
- उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव
विज्ञापन

15 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा विदेशी पर्यटकों का वीजा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों के ठहरने पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संबंध में बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में एडीएम रैंक के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाएं। नोडल अधिकारी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यवस्था कराएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान में मौजूद ऐसे विदेशी पर्यटक जिनका वीजा समाप्त हो रहा है, केंद्र से उनका वीजा 15 अप्रैल 2020 तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार के असमंजस को दूर करने के लिए 0135-2609500 पर संपर्क किया जाए। पैरामेडिकल से सम्पर्क करते हुए उनकी सहायता लेने के लिए तैयार रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए स्थानीय व्यापार मंडलों, मंडी परिषदों आदि से संपर्क करते हुए व्यवस्थाएं बनाई जाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आमजन में अफरातफरी का माहौल न बने। अफवाहें फैलाने वालों के साथ सख्त कार्यवाही की जाए।

प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग
इससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय अधिकारियों ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों को व्यापारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार संपर्क बनाने को कहा।

कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए सरकार हर संभव आवश्यक कदम उठा रही है। इसी दिशा में प्रदेश में विदेशी व घरेलू पर्यटकों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। जिससे प्रदेश में वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।
-नितेश कुमार झा, सचिव स्वास्थ्य

कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार के आदेश का स्वागत करते हैं। मार्च तक पर्यटन कारोबार को करीब 500 करोड़ का नुकसान हो चुका है। हमने सरकार को पत्र लिखा है कि कर्मचारियों का तीन माह के वेतन में 50 प्रतिशत सरकार की ओर से दिया जाए। इससे होटल में काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी बनी रही। वहीं, टैक्स, बैंक ऋण जमा करने में भी छूट की मांगे की गई है।
-संदीप साहनी, अध्यक्ष, उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें