फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: हरिद्वार में फैली रात में लोगों के मरने की अफवाह, वकील के खिलाफ मुकदम दर्ज

Mon, 23 Mar 2020 04:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • मंगलौर निवासी एक अधिवक्ता ने व्हाट्सएप पर वायरल की एक फोटो
  • पुलिस ने कसा शिकंजा, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉक डाउन के पहले दिन हरिद्वार में जनजीवन लगभग सामान्य दिखा। सोमवार को सुबह से ही शहर में आवाजाही सामान्य दिखी। पूरा शहर सड़कों पर उतर आया, हालांकि बाजार नहीं खुले। जिसके बाद प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी।

विज्ञापन


हरिद्वार में बीती रात करीब 3:00 बजे ऐसी अफवाह फैली कि लोग रात भर जागते रहे। अचानक ही लोगों के फोन बजने लगे, एक दूसरे को फोन करके लोग बता रहे थे कि जाग जाओ, बच्चों को मित्रो- दोस्तों-परिचितों को भी जगा दो। क्योंकि इस समय जो सो रहा है वह सुबह जागेगा नहीं। अफवाह से हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक अफरा-तफरी मच गई।

अफवाह फैलाने पर वकील के खिलाफ केस
सोशल मीडिया पर लोगों के मरने की अफवाह फैलाने वाले वकील के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और उन पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई अफवाह फैलाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार रात एक अफवाह ने पुलिस-प्रशासन और आम जनता की नींद उड़ा दी। रात में ही लोगों के फोन घनघनाने लगे। इस पर एसएसपी ने ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर संदेश दिया कि यह अफवाह है। लोगों को इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। शांति व्यवस्था बनाए रखें।

इसी बीच मंगलौर के एक वकील ने व्हाट्सएप पर लोगों के मरने की फोटो डाल दी, जो देखते ही देखते ही वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर अफवाह वाला वीडियो देख लोगों ने स्क्रीन शॉट पुलिस को भेजा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिवक्ता को कोतवाली बुलाकर फटकार लगाई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले वकील मंगलौर निवासी फईम मिर्जा उर्फ प्रिंस मिर्जा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए

लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। कोई बता रहा था कि बिजनौर जिले में पूरा गांव सोता का सोता ही रह गया तो कोई उधम सिंह नगर और कोई मुरादाबाद से इस तरह की अफवाहें फैला रहा था।

हालात ऐसे बने कि एसएसपी हरिद्वार को खुद एक ऑडियो जारी करके लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करनी पड़ी। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही लोगों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह भी किया। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों की पहचान करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली ज्वालापुर सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें