फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हर दिन दो बार सैनेटाइज होगी हर की पैड़ी, आरती के समय बरती जाएगी कड़ी सतर्कता

Wed, 18 Mar 2020 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार में हर की पैड़ी ऐसा क्षेत्र है, जहा भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। सायंकाल हर की पैड़ी पर हजारों श्रद्धालु एक साथ पहुंचते हैं। कोरोना वायरस के चलते इस क्षेत्र में अब व्यापक सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन


हर की पैड़ी का प्रबंध करने वाली धार्मिक संस्था गंगा सभा के अनेक कर्मचारी प्रतिदिन सुबह-शाम लंबे चौड़े क्षेत्र को पूर्ण सतर्कता के साथ सैनेटाइज कर रहे हैं।

देश में अनेक धार्मिक मंदिरों को कोरोना के भय से इसलिए बंद कर दिया गया ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ न जुटे। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ट ने बताया कि हर की पैड़ी आरती अनादि काल से हो रही है। इसे बंद नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

 

ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सभा लगातार प्रचार

सुबह-शाम हर की पैड़ी क्षेत्र को सैनेटाइज किया जा रहा है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से सभा लगातार प्रचार कर रही है कि श्रद्धालु सभी द्वार पर रखे सैनेटाइजर का उपयोग करें। इसके अलावा यात्रियों के हाथ धोने के लिए भी साबुन रखे गए हैं।

महामंत्री तन्यम वशिष्ट ने बताया दिनभर चलने वाले स्नान में तो यात्री फुटकर रूप से आते जाते रहते हैं। लेकिन शाम की आरती के समय चार बजे से सात बजे तक भीड़ का जमावड़ा होता है।

इस समय गंगा सभा के करीब दो दर्जन कर्मचारियों सैनेटाइजंर स्प्रे के साथ चारों ओर उतरा जा रहा है। आरती के समय भी ये कर्मचारी श्रद्धालुओं के हाथों पर सैनेटाइजर का छिड़काव करते रहते हैं। कर्मचारियों को सुरक्षित रहने के लिए मास्क भी प्रदान किए गए हैं।

प्रदेश में भ्रमण कर रहे विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग के निर्देश

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि जिलों में भ्रमण कर रहे विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग की जाए। जबकि होटल, विश्राम गृहों में ठहरे ऐसे विदेशी पर्यटकों को आईसेलेशन फैसिलिटी में रखा जाए।

प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य डा.पंकज कुमार पांडे एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा.अमिता उप्रेती ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीएमओ को दिए निर्देश मेें कहा कि कॉर्बेट नेशनल पार्क एवं सीमावर्ती पर्यटक स्थलों में रह रहे विदेशी पर्यटकों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए। विदेश यात्रा से लौटे नागरिकों की भी स्क्रीनिंग की जाए।
 
विज्ञापन

एपीडेमिक डिजिज एक्ट 1897 लागू

स्वास्थ्य महानिदेशक डा.अमिता उप्रेती ने कहा कि कोरोना को राज्य में महामारी घोषित किए जाने के बाद एपीडेमिक डिजिज एक्ट 1897 लागू कर दिया गया है। जिसके बाद किसी भी स्तर पर लापरवाही के लिए सीएमओ उत्तरदायी होंगे।

 उन्होंने भारत सरकार की गाइड लाइन के बारे में बताते हुए कहा कि युद्ध स्तर पर तैयारी कर लें। वही आपदा नियंत्रण के साथ मिलकर मॉक ड्रिल कर ली जाए। ताकि कोरोना वायरस के मरीजों के अचानक आने पर तेजी से इलाज किया जा सके।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिलों को अलग-अलग सेक्टरों में बांटते हुए रणनीति बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए अलग काउंटर बना लिया जाए। जबकि ओपीडी में कतई भीड़ न लगने दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें