फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस का यह दौर कम्यूनिटी स्प्रेडिंग का, शादी में रिश्तेदारों से दूर से ही मिलें

Sat, 21 Mar 2020 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश, कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेसिंग का दौर
  • श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनने की दी गई है हिदायत
विज्ञापन
प्र्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी में जा रहे हैं तो रिश्तेदारों का दूर से ही हालचाल जानें। ताकि, कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। इस संबंध में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन


भारत में कोरोना वायरस का यह दौर कम्यूनिटी स्प्रेडिंग का है। यानी लोग आसपास रहेंगे तो यह खतरनाक वायरस और अधिक फैलेगा। इसलिए सभी को एक दूसरे से एक कम से कम एक मीटर की दूरी कायम रखने की सलाह दी जा रही है।

देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शादी विवाह से पहले हर बारात घर को आयोजनकर्ताओं द्वारा सही प्रकार से सेनेटाइज कराया जाएगा। इस बात को सुनिश्चित सिर्फ दोनों तरफ के आयोजनकर्ता ही करा सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जनता मिलन स्थगित, नहीं बनेंगे आधार

आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शादी विवाह में एक साथ सैकड़ों लोग इकट्ठा होते हैं। ऐसे में लोगों को जरूरत है कि वे एक दूसरे से एक मीटर की दूरी कायम रखें।

बरात घर या किसी पार्टी हॉल में जितने भी कर्मचारी और मजदूर आदि हैं उनकी सुरक्षा के प्रबंध भी किए जाएं। उन्हें मास्क और ग्लब्स पहना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 31 मार्च तक सभी जनता मिलन कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान तहसीलों में मंगल दिवस भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही फरियादी जिन्हें बहुत जरूरी काम है वो किसी अन्य माध्यम से जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। साथ ही 25 मार्च तक जनाधार सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें