फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने चीन से आई महिला, स्वास्थ्य विभाग ने किया परीक्षण 

Wed, 05 Feb 2020 05:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • एक फरवरी को पहुंचीं जिले में, पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने आई हैं 
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी से सीएमओ को मिली थी जानकारी, छह दिन बाद वापस जाना है चीन
  • स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी रिपोर्ट, कोरोना वायरस के नहीं मिले लक्षण 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग खासा सतर्क है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से जानकारी मिलने के बाद चीन से एक फरवरी को पहुंची महिला का मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया। कोरोना वायरल के लक्षण न मिलने पर राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के संपर्क में हैं और जिले में अगर चीन से कोई आ रहा है तो उसका ब्योरा ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को एयरपोर्ट अथॉरिटी से जानकारी मिली की चीन से एक महिला हल्द्वानी पहुंची हैं। महिला एक फरवरी को हल्द्वानी पहुंचीं। वह पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आई हैं।

छह दिन बाद महिला को वापस चीन जाना है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि जिला संक्रामक रोग विश्लेषक अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को महिला के घर गई। टीम ने महिला का परीक्षण किया और उससे बातचीत की। बताया कि महिला में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं है। स्वास्थ्य महानिदेशक को रिपोर्ट भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार एन 95 मास्क स्वास्थ्य विभाग खरीदेगा

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आए मास्क सरकारी अस्पताल में बांट दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र लिखकर एन 95 मास्क खरीदने के आदेश दिए हैं।  स्वास्थ्य विभाग के लिए स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खरीदे गए 50 मास्क बचे थे।

40 मास्क विभिन्न सरकारी अस्पतालों को भेज दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार एक हजार एन 95 मास्क खरीदे जाएंगे। एक मास्क की कीमत 90 से 100 रुपये है। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों को अपनी आवश्यकता के अनुरूप मास्क खरीदने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें