इग्नू ने प्रोजेक्ट जमा कराने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, जिसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। फिलहाल फील्ड वर्क के डाटा के बजाए पूर्व के रिसर्च के डाटा के आधार पर प्रोजेक्ट फाइल तैयार करने का विकल्प दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को अभी तक अध्ययन सामग्री का इंतजार है, वह ई-ज्ञान कोष या इग्नू ई-कंटेंट मोबाइल ऐप से अपना स्टडी मैटेरियल डाउनलोड कर लें। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए ऑनलाइन ई-परामर्श दिया जा रहा है।
वहीं सहायक निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बताया कि जो छात्र यह जानकारीपरक व्याख्यान नहीं सुन पाए हैं, वह फेसबुक में इग्नू देहरादून या ऑफिशियल पेज इग्नू के नाम से पेज सर्च कर, वहां वीडियो देख सकते हैं।