फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: अब तक बनाए गए 600 संस्थागत क्वारंटीन सेंटर, 20 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था

Fri, 17 Apr 2020 09:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सरकार ने की 20 हजार लोगों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था की पुख्ता
  • -अभी तक दो हजार लोगों को निगरानी के लिए किया गया है संस्थागत क्वारंटीन
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने छह सौ संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। इसमें 20 हजार से अधिक लोगों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई है। अभी तक प्रदेश में लगभग दो हजार लोगों को निगरानी के लिए संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए हर स्थिति से निपटने की तैयारी है। राज्य के बाहर से आए और कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 14 दिन के क्वारंटीन में रहना है। इसके लिए दो तरह से क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। कोरोना प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है, जबकि कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है।

सरकार ने अस्पतालों के अलावा पर्यटन विभाग के गढ़वाल मंडल विकास निगम व कुमाऊं मंडल विकास निगम के रेस्ट हाउस, आईटीबीपी, पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के विश्राम गृह के अलावा अन्य सरकारी भवनों संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बनाया है। जहां पर लगभग 20 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दूसरे प्रदेेश से आने वाले और संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को 14 का क्वारंटीन किया जा रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की हर स्थिति से निपटने के लिए आगे की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें