फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: ऋषिकेश के लोगों में फैली कोरोना की दहशत, वैक्सीन लगाने के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 03 Apr 2021 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

महाकुंभ के शुरू होते ही तीर्थनगरी में भी लोगों में कोरोना की दहशत फैल रही है। महाकुंभ में तीर्थनगरी आ रहे श्रद्धालुओं से कोई संक्रमित न हो, इसके लिए लोगों में कोरोना की वैक्सीन लगाने की होड़ मच गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के शुरू होते ही तीर्थनगरी में भी लोगों में कोरोना की दहशत फैल रही है। महाकुंभ में तीर्थनगरी आ रहे श्रद्धालुओं से कोई संक्रमित न हो, इसके लिए लोगों में कोरोना की वैक्सीन लगाने की होड़ मच गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोनाः हरिद्वार में दस गुना बढ़ानी होगी कोरोना जांच, प्रदेश में 27460 सैंपल रिपोर्ट प्रतीक्षा में 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते 01 अप्रैल से 45 आयु वर्ग से ऊपर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के आदेश जारी हो गए हैं। आदेश जारी होते ही टिहरी जिले के मुनिकीरेती, पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला और देहरादून जिले के सरकारी अस्पताल समेत विभिन्न स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह से शाम तक अस्पताल परिसर में लोग कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए खड़े रहे। नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि 509 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगाई है। इसके अलावा 197 लोगों की कोविड-19 की सैंपलिंग की गई है।

वहीं यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 842 कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 550 कोविड-19 की सैंपलिंग की गई। वहीं फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ.जगदीशचंद जोशी ने बताया कि उनके क्षेत्र में 509 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही दो सौ लोगों की सैपलिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 की आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन की सैंपलिंग की जा रही है। 

विज्ञापन

मेयर अनिता ममगाई ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन

नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने शुक्रवार को ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, सभी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।

रोडवेज कर्मचारियों ने की वैक्सीन लगाने की मांग

रोडवेज कर्मचारियों ने भी कोविड वैक्सीन लगाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जिस प्रकार बाहरी राज्यों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। उसको देखते हुए रोडवेज के चालक परिचालकों पर कोविड के टीके लगाए जाने चाहिए। 

रोडवेज के एसएसआई हरेंद्र कुमार ने बताया कि डिपो से हर दिन करीब 50 बसें अलग अलग रूटों पर संचालित होती हैं। भले ही चालक परिचालक मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं, लेकिन जिस प्रकार अन्य राज्यों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं।
 
उसको देखते हुए डिपो के प्रत्येक चालक, परिचालक, वर्कशॉप और कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर कोविड वैक्सीन लगनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें