फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोनाः हरिद्वार में दस गुना बढ़ानी होगी कोरोना जांच, प्रदेश में 27460 सैंपल रिपोर्ट प्रतीक्षा में 

Sat, 03 Apr 2021 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सरकार ने जांच तो बढ़ाई लेकिन हाईकोर्ट के आदेशानुसार कुंभ में 50 हजार का लक्ष्य हासिल करना चुनौती, मार्च में हरिद्वार में प्रतिदिन औसतन 5248 सैंपलों की जांच 
विज्ञापन
कोरोना की टेस्टिंग - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तो बढ़ाई है लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कुंभ क्षेत्र में प्रतिदिन 50 हजार सैंपलों की जांच करने के लक्ष्य को पाने के लिए दस गुना  तक जांच बढ़ानी होगी। मार्च में हरिद्वार जिले में प्रतिदिन औसतन 5248 सैंपलों की जांच की गई है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश में सैंपलों की प्रतीक्षा सूची 27460 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


कोरोना: देहरादून और हरिद्वार जिले से कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, बन रही एक साल पहले जैसी स्थिति

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में फिर से तेजी आई है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए सैंपलिंग बढ़ाई है लेकिन कोविड-19 जांच प्रयोगशालाओं की क्षमता के अनुसार सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है।
विज्ञापन


कोरोना: मसूरी में होटलों को लेनी होगी पर्यटकों की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट, कोविड नियम उल्लंघन पर कार्रवाई निश्चित

शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 9655 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 364 संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में आठ सरकारी लैबों के साथ लगभग 15 निजी लैबों में कोविड जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक प्रतिदिन सैंपल जांच की संख्या 20 हजार तक नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन

50 हजार के लक्ष्य हासिल करने के लिए दस गुना तक जांच बढ़ानी होगी

हाईकोर्ट ने कुंभ क्षेत्र में प्रतिदिन 50 हजार सैंपल जांच कराने का आदेश दिया है। तीन माह के भीतर हरिद्वार जिले में सैंपल जांच तो बढ़ी है लेकिन 50 हजार के लक्ष्य हासिल करने के लिए दस गुना तक जांच बढ़ानी होगी। 

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने कहा कि पहले की तुलना में सैंपल जांच बढ़ी है। पहले जहां एक दिन में 10 से 11 हजार सैंपलों की जांच की जा रही थी। वहीं, अब 17 हजार तक पहुंच गई है। देहरादून व हरिद्वार जिले में सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। 

तीन माह में प्रदेश और हरिद्वार जिले में सैंपल जांच 
महीना     -  उत्तराखंड       -      हरिद्वार जिला
जनवरी   -   357181        -       69332
फरवरी   -    272151       -        109284
मार्च      -   333206         -      162688
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें