फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : पतंजलि ने रोगियों के उपचार के लिए प्रशासन को दी कोरोनिल किट 

Sat, 15 May 2021 08:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी पतंजलि से सेवा कार्य करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
कोरोनिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनाकाल में पतंजलि की चिकित्सकीय सेवाओं को विस्तार देते हुए आचार्य बालकृष्ण ने रोगियों के उपचार के लिए श्वसारि कोरोनिल किट जिलाधिकारी सी रविशंकर को सौंपी।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : मेडिकल काउंसलर रखेंगे होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का ख्याल

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इससे कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को कम करने में काफी मदद मिलेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी पतंजलि से सेवा कार्य करने का आग्रह किया था। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पतंजलि देशवासियों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के गांवों में कोरोना : घोन में 59 लोग मिले कोरोना संक्रमित, मोरी के चार गांव कंटेनमेंट जोन बने

पतंजलि योगपीठ परिवार कोरोना को हराने के लिए रात-दिन कार्य कर रहा है। पतंजलि और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित हरिद्वार बेस हॉस्पिटल से बहुत बेहतरीन परिणाम आ रहे हैं। रोगियों के स्वस्थ होने का अनुपात भी बहुत अच्छा है। हरिद्वार सांसद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी आग्रह था कि कोरोना संकट काल में पतंजलि के सेवा कार्यों का लाभ लोगों दिया जाए। 

विज्ञापन

क्वारंटीन और होम आइसोलेट में परेशानी का सामना करते रोगियों के लिए श्वसारि कोरोनिल किट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। प्रशासन के माध्यम से श्वासारि कोरोनिल किट हरिद्वार के गांव-गांव व घर-घर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोनिल किट पूरी तरह विज्ञान सम्मत है।

यह रिसर्च व एविडेन्स बेस्ड एक प्रामाणिक औषधि है। जिसके सकारात्मक परिणाम कोरोना की दोनों लहरों में देखने को मिले हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में बेस हॉस्पिटल में नॉन-इन्वेसिव वेंटिलेशन सुविधा प्रदान की जा रही है।

इन्वेसिव वेंटिलेशन का प्रशिक्षण भी वहां दिया जा रहा है। कोरोना काल में असाधारण सेवाओं के लिए जिलाधिकारी ने आचार्य व पतंजलि योगपीठ को धन्यवाद किया। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गहरवार, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें