फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : कोरोना टीकाकरण पंजीकरण से मना करने वालों की सूची होगी तैयार, हो सकती है कार्रवाई  

Mon, 10 May 2021 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

 एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने आज (सोमवार) से शुरू हो रहे टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पंजीकरण करने से इंकार करने वालों की अब सूची तैयार की जाएगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने से इंकार करने वालों की अब सूची तैयार की जाएगी। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने आज (सोमवार) से शुरू हो रहे टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 180 मरीजों की मौत, 5890 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 74 हजार पार

18 से 44 वर्ष तक लोगों को कोरोना का टीकाकरण शुरू हो गया है। फिलहाल जनपद को टीका की कम डोज मिलने पर कुछ केंद्रों पर ही इसकी शुरूआत हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में डोज बढ़ने पर कोरोना के टीके तेजी से  कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: मंगलवार से पूरे प्रदेश में 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू, समारोहों में अधिकतम 20 लोग होंगे शामिल

इसके लिए तहसील सभागार में एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बाल विकास विभाग की सीडीपीओ, एडीओ पंचायत और रजिस्ट्रार कानूनगो व राजस्व कानूनगो की बैठक ली। जिसमें उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिन्हें पंजीकरण करना नहीं आता है, उनके पंजीकरण कराने में भी सहायता करें

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण करने की जानकारी और जिन्हें पंजीकरण करना नहीं आता है, उनके पंजीकरण कराने में भी सहायता करें। ऐसे लोगों की भी सूची तैयार की जाए, जो  पंजीकरण कराने से मना कर रहे हैं, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई हो सके। एसडीएम ने सहायक नगर आयुक्त तनवीर मारवाह को निगम क्षेत्र का नोडल अधिकारी और संगीता गोयल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।

शिवालिक नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी बलविंद्र सिंह को पालिका क्षेत्र का नोडल अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा व वर्षा को अपने-अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी नामित किया है। इस मौके पर रजिस्ट्रार बिजेंद्र कश्यप, कानूनगो अंबरीश शर्मा, सुरेंद्र तोमर, राजस्व निरीक्षक अनिल कांबोज, राजकुमार शर्मा व लेखपाल अनिल गुप्ता, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें