मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
राज्य में कंटेनमेंट व माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं
उन्होंने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन स्थानों पर कंटेनमेंट एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। उन्होंने टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुंभ स्नान को देखते हुए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।
ऋषिकेश अस्पताल में खराब व्यवस्थाएं, कार्रवाई के निर्देश
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में खराब व्यवस्थाओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाएं जल्द सुधारने के निर्देश दिए।
मास्क नहीं पहना तो होगी कार्रवाई
मास्क पहनने में लापरवाही बरतने पर पुलिस सख्त रुख अख्तियार करेगी। एक बार फिर मास्क को लेकर पुलिस अभियान शुरू कर सकती है। बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क न पहनने वालों से न्यूनतम 100 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।