1- कोविड-19 से बचाव संबंधी सावधानियों का पूर्ण पालन करते रहें। मास्क पहनना, दो गज की शारीरिक दूरी, हाथों और सम्पूर्ण शरीर की स्वच्छता बनाए रखना। यह कभी न भूलें कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण दोबारा भी हो सकता है।
2- इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं और फलों का सेवन करें। ऐसे फलों में नींबू, संतरा, कीवी और पपीते को शामिल किया जा सकता है। चिकित्सकीय परामर्श लेकर विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक आदि दवाइयां लेते रहें।
3- दैनिकतौर पर न्यूनतम 30 से 45 मिनट हल्का व्यायाम करने की आदत डालें। आप अपनी इच्छानुसार योगाभ्यास व प्राणायाम भी कर सकते हैं। प्राणायाम के दौरान की जाने वाली डीप ब्रीथिंग अत्यंत लाभकारी होती है।
4- अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें और घर पर रहते हुए अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहें। एम्स द्वारा जारी टेलिमेडिसिन नंबरों से भी चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।
5- संतुलित, सुपाच्य व ताजा पका भोजन लें। ज्यादा तला-भुना भोजन न करें।
6- दिन में लगभग 2 घंटे और रात को न्यूनतम 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें। प्रोन मुद्रा में लेटें।
7- यदि खांसी और गले में खराश की शिकायत हो तो नमक के साथ गर्म पानी से गरारे करें और भाप लेते रहें।
8- मानसिकतौर से अस्वस्थ महसूस करने पर अपने मित्रों व रिश्तेदारों से बात करें। आप अपने जैसे अन्य लोगों को फोन कर उन्हें सलाह दे सकते हैं। ऐसा करने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।
9- संगीत सुनने और अपनी हॉबी के अनुसार घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने से आपको सुकून मिलेगा।
10- तापमान बढ़ने, सांस लेने में कठिनाई होने, चक्कर आने, सीने में दर्द की शिकायत होने अथवा शारीरिक कमजोरी महसूस होेने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। इन हालातों में व्यायाम न करें।
1- जनरल मेडिसिन- 7217014335
2- पल्मोनरी मेडिसिन- 7302893024
3- एकीकृत ब्रेस्ट केयर सेंटर- 8791335452
4- बर्न एवम् प्लास्टिक सर्जरी- 8791237706
5- रेडियोथैरेपी- 7417970228
6- मेडिकल ओंकोलॉजी- 8865989205
7- क्लीनिकल हेमोटॉलोजी- 8865989235
8- यूरोलॉजी- 8126542780
9- मनोचिकित्सा-- 9084976174
10- स्त्री रोग- 7060005851
11- दंत रोग- 9619181125