मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रोक-टोक न करें, बल्कि नियमों का पालन करते हुए लोगों को कुंभ में आने दिया जाए।
मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में कुंभ कार्यों निरीक्षण किया
वहीं मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शुक्रवार को ऋषिकेश में कुंभ कार्यों के तहत लाव लश्कर के साथ निरीक्षण पर पहुंचे। उनके साथ मेला अधिकारी दीपक रावत, टिहरी डीएम, देहरादून के डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी योगेंद्र रावत, एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट और अन्य दूसरे विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने मुनिकीरेती क्षेत्र स्थित विभिन्न घाटों का दौरा किया। इसके अलावा जानकी झूला पुल, राम झूला पुल, लक्ष्मण झूला पुल, स्वर्ग आश्रम क्षेत्र का भी भ्रमण किया। इसके बाद वह त्रिवेणी घाट पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।