फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand : मास्क पहनो, वरना लगेगा 200-500 रुपये का जुर्माना, साथ ही मिलेगा ये नजराना 

Sat, 08 Aug 2020 06:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जुर्माना के साथ मिलेंगे चार-चार वॉशेबल मास्क
  • मुख्यमंत्री ने की आशा फेसिलिटेटर को दो हजार रुपये सम्मान निधि देने की घोषणा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह आशा फेसिलिटेटर को दो हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। यह बात शनिवार को कोविड महामारी से बचाव की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। 

विज्ञापन


शनिवार को सचिवालय में कोविड की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। मास्क का प्रयोग न करने वालों पर जुर्माना तो लगाया जाय, लेकिन जुर्माने के साथ ही उन्हें 04 वॉशेबल मास्क भी दिए जाएं।

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने एवं नियमों को उल्लंघन करने पर पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाए। हाई रिस्क एरिया या अन्य राज्यों से जो लोग आ रहे हैं, उनमें से यदि कोई व्यक्ति अपनी ट्रेवल हिस्ट्री को छिपाता है या गलत जानकारी दे रहा है, ऐसे में उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच सौ से अधिक आशा फेसिलिटेटर को दो हजार रुपये सम्मान निधि

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लगभग पांच सौ से अधिक आशा फेसिलिटेटर को दो हजार रुपये सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि रक्षाबंधन और कोविड सम्मान के रूप में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी गई सम्मान राशि को शीघ्र उनके खाते में भेजा जाए। कोरोना वॉरियर्स की मृत्यु पर भी मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में होम आइसोलेशन हेतु निर्देश पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी टीम की जांच एवं मानकों के हिसाब से होम आइसोलेशन की व्यवस्था की जाए। होम आइसोलेशन के बजाय अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की सैंपल टेस्टिंग और अधिक बढ़ाई जाए।

सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। कोविड रिकवरी रेट में सुधार एवं मृत्यु दर कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रदेश में जो लोग प्राइवेट लैब में कोविड सैंपल टेस्ट करा रहे हैं, यह सुनिश्चित करा लें कि प्रत्येक व्यक्ति का पता एवं मोबाइल नंबर सही हो।

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेेगी, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीजी लॉ एंड आर्डर  अशोक कुमार, सचिव शैलेश बगोली, पंकज कुमार पांडेय, एसए मुरूगेशन, आईजी  संजय गुंज्याल, अपर सचिव एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक युगल किशोर पंत, अपर सचिव  सोनिका, डीजी स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें