फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 109 संक्रमित, दो मरीजों की हुई मौत

Mon, 29 Mar 2021 07:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 24 घंटे में 109 संक्रमित मिले हैं। वहीं, आज 2 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या भी 1700 पार हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 99990 हो गई है, जिसमें से 95065 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 40 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 4658 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 57 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 40, नैनीताल में 06, पौड़ी,अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में एक- एक और उत्तरकाशी में 3 मरीज सामने आए हैं। वहीं बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी उधम सिंह नगर और चंपावत  में एक भी मरीज सामने नहीं आया है। 

बता दें कि प्रदेश में अब तक 17011 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 1724 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। उधर, एक अप्रैल से कुंभ शुरू हो रहा है। इससे पहले संक्रमित मामले बढ़ने से सरकार के सामने संक्रमण को रोकने की चुनौती बढ़ रही है। 
विज्ञापन


देहरादून जिले में तीन कंटेनमेंट जोन
देहरादून जिले में कई दिन बाद रिकॉर्ड 167 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमित मामले मिलने पर नेहरू कॉलोनी ए-ब्लॉक और गुमानीवाला (ऋषिकेश) के चिह्नित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में अब जिले में तीन कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड को जल्द मिलेंगी तीन लाख कोविड वैक्सीन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ.सरोज नैथानी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड को जल्द ही कोविड वैक्सीन की खेप मिलने वाली है। दो अप्रैल को कोविशील्ड और चार मार्च को कोवैक्सीन राज्य में पहुंच जाएगी। एक अप्रैल से शुरू हो रहे कुंभ के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक लाख कोवैक्सीन दी जा रही है। प्रदेश में अब तक सात लाख लोगों को कोविड का टीका लग चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें