स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण से चार मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बुजुर्ग शामिल हैं जिनकी उम्र 70 साल से अधिक थी और वे कोरोना संक्रमित होने से पहले ही सांस की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
55 वर्षीया महिला की मौत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कार्डियोपलमोनरी अरेस्ट और निमोनिया के चलते हुई। जिले में मंगलवार को 58 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा फिलहाल 16919 है।
इसमें से 15268 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के बाद स्वस्थ होकर घरों को जा चुके हैं। जिले में अब तक 577 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 152 ऐसे मरीज शामिल हैं जो दूसरे राज्यों से आए थे।
जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 922 है। इन सभी का इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को जिले में 1919 मरीजों की जांच की गई। अब तक जिले में 151122 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें 129906 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।