उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 33 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 140 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 711 पहुंच गई है।
कोरोना की तीसरी लहरः डॉक्टरों की चेतावनी, हवा में नमी कम होते ही तेज हो सकता है संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 24279 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों बागेश्वर और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में छह, चमोली में एक, चंपावत में एक, देहरादून में आठ, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में तीन, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में एक, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341307 हो गई है। इनमें से 327252 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7352 लोगों की जान जा चुकी है।
दून में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
प्रदेश में अब कोरोना के 711 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में दो, चमोली में 44, चंपावत में 37, देहरादून में 265, हरिद्वार में 70, नैनीताल में 43, पौड़ी में 47, पिथौरागढ़ में 48, रुद्रप्रयाग में 45, टिहरी में 29, ऊधमसिंह नगर में 37 और उत्तरकाशी में 27 एक्टिव केस बचे हैं।
ब्लैक फंगस के चार नए मामले
प्रदेश में बुधवार को ब्लैक फंगस के चार नए मामले दर्ज किए गए जबकि एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस के 534 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 107 की मौत हो चुकी है जबकि 133 ठीक हो चुके हैं।
61 हजार को मिली कोरोना वैक्सीन
प्रदेश में बुधवार को 61 हजार 701 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। अभी तक 39 लाख 66 हजार 316 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन दी जा चुकी है। 10 लाख 52 हजार 334 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में अभी तक 41 हजार 276 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है।