फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तहत पाखरो का स्थलीय निरीक्षण करेगी एनजीटी की ओर से गठित कमेटी

Wed, 09 Nov 2022 12:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले दिनों भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) ने अपनी रिपोर्ट सौंपी तो उसमें 163 पेड़ों के सापेक्ष छह हजार से अधिक पेड़ काटे जाने की बात सामने आई। 21 अक्तूबर को आदेश पारित कर टाइगर सफारी निर्माण में रोक लगाते हुए महानिदेशक वन, महानिदेशक वन्यजीव और महानिदेशक प्रोजेक्ट टाइगर की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसे एक माह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तहत पाखरो टाइगर सफारी निर्माण के दौरान अवैध रूप से काटे गए पेड़ों के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से गठित कमेटी शीघ्र ही पाखरो का स्थलीय निरीक्षण करेगी। इस संबंध में सोमवार को नई दिल्ली में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में महानिदेशक वन सीपी गोयल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने प्रकरण से जुड़ी जानकारियां कमेटी के सम्मुख उपलब्ध कराई। इस संबंध में डॉ. सिन्हा ने बताया कि एनजीटी की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति शीघ्र ही पाखरो रेंज में पहुंचकर मौका-मुआयना करेगी।

इस मामले में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की टीम पहले ही जांच कर चुकी है। इसके बाद विभागीय जांच भी हुई, जिसमें रेंजर और दो आईएफएस पर निलंबन की गाज गिरी। पिछले दिनों भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) ने अपनी रिपोर्ट सौंपी तो उसमें 163 पेड़ों के सापेक्ष छह हजार से अधिक पेड़ काटे जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: दो दिन श्रद्धालुओं के लिए नहीं चलेगा सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे, सुरक्षा की दृष्टि से रखा जाएगा बंद
विज्ञापन


इसके बाद एनजीटी ने इस मामले स्वत: संज्ञान लेते हुए 21 अक्तूबर को आदेश पारित कर टाइगर सफारी निर्माण में रोक लगाते हुए महानिदेशक वन, महानिदेशक वन्यजीव और महानिदेशक प्रोजेक्ट टाइगर की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसे एक माह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी है। इस संदर्भ में सोमवार को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी। डॉ. समीर सिन्हा ने बताया कि कमेटी के सदस्य संभवत: इसी सप्ताह पाखरो का दौरा कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें