रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क की बिजरानी रेंज आज पर्यटकों के लिए खोल दी गई। बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
बता दें कि ऑनलाइन एडवांस बुकिंग 31 तारीख तक फुल बताई गई है। बुकिंग निरस्त होने पर सीटीआर के स्वागती कक्ष से करंट बुकिंग कराई जा सकती है। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि बिजरानी जोन में सुबह, शाम दो पालियों में 30-30 जिप्सियां जाएंगी।
15 जून से बंद सीटीआर का सर्वाधिक लोकप्रिय धनगढ़ी ढिकाला जोन और दुर्गादेवी गेट से जुड़ा दोमुंडा जोन 15 नवंबर को खुलना है।