फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी कॉर्बेट नेशनल पार्क की बुकिंग, इस तरह से कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 25 Sep 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
corbett national park - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

सैलानियों के लिए कॉर्बेट नेशनल पार्क में जल्द ही बुकिंग शुरू हो जाएगी। अधिकारियों की मानें तो 15 अक्तूबर से बुकिंग शुरू होगी । पार्क का ढिकाला जोन हर साल 15 जून से 15 नवंबर तक पर्यटकों के लिए बंद हो जाता है। पार्क के भीतर सभी जगह रात्रि विश्राम 15 नवंबर तक बंद रहता है।  इस दौरान केवल झिरना और ढेला पर्यटन जोन ही खुला रहता है।

विज्ञापन


पार्क खुलने से 45 दिन पहले कॉर्बेट प्रशासन ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर देता है। वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग हो रही है, लेकिन विदेशी सैलानियों के लिए 15 अक्तूबर से बुकिंग शुरू होगी। इस दौरान भारतीय भी बुकिंग करा सकते है।

15 नवंबर से ढिकाला, बिजरानी, गैरल, खिनानौली, सर्पदुली, झिरना, ढेला आदि में रात्रि विश्राम की सुविधा शुरू हो जाएगी। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि 15 अक्तूबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। हालांकि रात्रि विश्राम का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, जैसा कोर्ट का आदेश होगा, वैसी ही व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें