राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की रानीपुर रेंज के दरवाजे पूजा अर्चना के साथ शिवालिक नगरपालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा, वार्डन कोमल सिंह और रेंजर विजय सैनी ने खोल दिए। पहले दिन करीब 14 सैलानियों ने पार्क की रानीपुर रेंज की शेर और अन्य वन्य जीवों का दीदार कर प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।
जर्मनी के नागरिकों ने की चीला की शेर
चीला रेंज के दरवाजे सैलानियों के लिए खुलते ही सबसे पहले जर्मनी के करीब आठ नागरिकों ने पार्क की शेर की। वार्डन अजय शर्मा ने बताया कि पार्क के दरवाजे सैलानियों के लिए सात महीनों के लिए खोल दिए गए हैं। बताया कि पहले करीब 150 देशी और विदेशी सैलानियों ने पार्क की सैर की।
पर्यटकों के लिए खुला ढिकाला जोन
कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन शुक्रवार से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मानसून सत्र के कारण हर साल 15 जून को यह जोन पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक रामनगर से कार्बेट में प्रवेश करते हैं।
ढिकाला के अलावा यहां पर्यटक झिरना, बिजरानी, ढेला जोन में वन एवं वन्यजीवों को देखने का आनंद उठाते हैं। कार्बेट पार्क के सभी डाक बंगले पर्यटकों से फूल हो चुके हैं। पार्क वार्डन शिवराज चंद का कहना है कि जनवरी तक पार्क की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।