फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: 62 दिनों के लिए रायवाला-ऋषिकेश रेलमार्ग बंद, नहीं चलेंगी ये ट्रेन

Fri, 15 Nov 2019 08:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को मुख्य रेलमार्ग से जोड़ने का होगा कार्य, चार दिसंबर से 3 फरवरी तक सेवा रहेगी बाधित 
  • रेलवे स्टेशन पर चार पैसेंजर और चार एक्सप्रेस ट्रेनों का होता है संचालन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू ऋषिकेश स्टेशन को मुख्य रेलमार्ग से जोड़ने के चलते आगामी चार दिसंबर से तीन फरवरी तक 62 दिनों के लिए रायवाला-ऋषिकेश रेलमार्ग पूर्णतया बंद रहेगा। काम पूरा होते ही देश भर से ट्रेनों को न्यू ऋषिकेश तक चलाया जा सकेगा।

विज्ञापन


रेलवे विकास निगम की ओर से ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य जारी है। इसके तहत बाईपास मार्ग पर बनने वाले न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को मुख्य रेल मार्ग से जोड़ा जाना है। आगामी चार दिसंबर से वीरभद्र स्टेेशन से न्यू ऋषिकेश स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
 

विज्ञापन

पैसेंजर और मालवाहक ट्रेनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित

इस दौरान ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर और मालवाहक ट्रेनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। वर्तमान में ऋषिकेश रेलवे स्टेशन में चार पैसेंजर बांदीकुई-ऋषिकेश, ऋषिकेश-बांदीकुई, दिल्ली-ऋषिकेश, ऋषिकेश-हरिद्वार और चार एक्सप्रेस ट्रेनों कटरा-ऋषिकेश, ऋषिकेश-कटरा, बाड़मेर-ऋषिकेश, ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेनों संचालन होता है।

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि वीरभद्र स्टेशन से न्यू ऋषिकेश स्टेशन के लिए रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाना है। इसके तहत ऋषिकेश स्टेशन में ट्रेनों का आवागमन पूर्णतया बाधित रहेगा। वहीं रेलवे विकास निगम के अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि आगामी 4 दिसंबर से 3 फरवरी तक न्यू ऋषिकेश स्टेशन को मुख्य रेलमार्ग से जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें