फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस की दिल्ली रैली के लिए समन्वय समितियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस ने समन्वय समितियों का गठन किया। इन समितियों में पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में रैली की तैयारियों के लिए बैठक हुई। जिसमें पार्टी नेताओं को रैली को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने रैली के लिए समन्वय समितियों का गठन किया है। इसमें अभिनव थापर को सोशल मीडिया समन्वय समिति प्रदेश मुख्यालय, संदीप चमोली को गढ़वाल मंडल व किशोर कुमार को कुमाऊं मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम समन्वय समिति में राजेंद्र शाह को गढ़वाल मंडल, नितिन पंत को कुमाऊं मंडल का समन्वयक बनाया गया है। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार व गोदावरी थापली, ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान अली व आदर्श सूद को प्रदेश मुख्यालय से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को निर्देश दिए कि विधानसभा वार नियुक्त प्रभारियों से समन्वय बना कर रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजें। बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, शंकर चंद रमोला, राजेंद्र शाह, प्रदीप पोखरियाल, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संदीप चमोली, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, ओम प्रकाश सती, संजय कनौजिया, शीशपाल बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें