फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी: तीन से शुरू होगा उत्तराखंड-बड़ौदा का सेमीफाइनल, यहां होगा मुकाबला

Sat, 01 Feb 2020 03:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीसीसीआई कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19) में उत्तराखंड और बड़ौदा के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला देहरादून की तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने आधिकारिक तौर पर वेन्यू जारी कर दिया है। चार दिवसीय मुकाबला तीन फरवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन


सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने उत्तराखंड अंडर-19 टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने बाहरी राज्यों में महाराष्ट्र, ओडिशा, जेएंडके, तमिलनाडु जैसी चैंपियन टीमों को पराजित करके अपनी काबिलियत साबित की। अब टीम का फोकस पूरी तरह से सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने पर है।

विज्ञापन

बीसीसीआई रैंकिंग में टॉप-5 में कमल

कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले कमल के प्रदर्शन से बीसीसीआई भी प्रभावित हुआ है। बीसीसीआई ने अंडर-19 रैंकिंग में उत्तराखंड टीम के कमल को पांचवीं रैंक दी है। कमल ने कूच बिहार ट्रॉफी में 804 रन बनाकर लंबी छलांग लगाई है। कमल ने महाराष्ट्र, विदर्भ, सौराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली जैसी चैंपियन टीमों के धुरंधर बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

इन खिलाड़ियों ने भी छोड़ी छाप
कूच बिहार ट्रॉफी में कमल के अलावा गौरव जोशी, कुनालवीर सिंह ने भी बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। गौरव जोशी ने टूर्नामेंट में 546, कुनालवीर ने 543 रन बनाए। वहीं, अंकित मनोरी ने 43 विकेट, गौरव चौधरी ने 23 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें