फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मुस्लिम युवक से बेटी की शादी पर विवाद, भाजपा नेता ने कहा- हम 21वीं सदी में...बच्चों की खुशी जरूरी

Fri, 19 May 2023 12:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा नेता यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी रईस अहमद के बेटे मोनिस से हो रही है। शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है तो कोई किसी तरीके से।
विज्ञापन
यशपाल बेनाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम युवक के साथ भाजपा नेता की बेटी की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही है। अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद अब भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम का बयान सामने आया है। 

भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि ये 21वीं सदी है और बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा हक है। इस पर किसी को भी एतराज नहीं होना चाहिए। दरअसल, यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी रईस अहमद के बेटे मोनिस से हो रही है। शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है तो कोई किसी तरीके से।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Akshay Kumar: देहरादून पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर नहीं मिली फैंस की भीड़ तो इस अंदाज में आराम से निकले
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस मामले में यशपाल बेनाम से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोग क्या कह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी है। अब नई पीढ़ी अपना भविष्य खुद तय कर रही है। हम दोनों परिवार दोनों बच्चों की खुशी व बेहतर भविष्य के लिए आपसी रजामंदी से शादी कर रहे हैं। विवाह संपूर्ण हिंदी रीति रिवाज से होने जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें