महिला को अकेले पाकर ठेकेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चला गया। दोपहर एक बजे ठेकेदार ने महिला को फोन कर एक बार फिर दफ्तर आने की बात कही। इस पर महिला ने पति को घटना की जानकारी देकर थाने में तहरीर सौंपी।
इस पर पुलिस ठेकेदार के आने से पहले ही ऑफिस आ गई और जैसे ही ठेकेदार वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए सितारगंज भेजा। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी शौकत के खिलाफ आईपीसी 376 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी कमला बिष्ट ने थाने पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए और थानाध्यक्ष दौलतराम वर्मा को आवश्यक निर्देश दिए।