फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते पर अमल न होने से संविदा कर्मी नाराज

Fri, 20 Sep 2013 10:32 AM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने शासन और निगम प्रबंधन पर समझौते पर अमल न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


संगठन ने विरोध में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मंगलवार को संगठन की सब स्टेशन सहसपुर में बैठक हुई, जिसमें खंडीय अध्यक्ष संतोष कुमार ध्यानी ने कहा कि शासन, निगम प्रबंधन और कर्मचारियों की 14 मार्च को हुई बैठक में निगम प्रबंधन द्वारा संविदा कर्मियों को नियमितीकरण का भरोसा दिलाया था, लेकिन छह माह से ज्यादा समय बीतने पर भी निगम मांग पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

केंद्रीय प्रचार मंत्री लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि यदि निगम कर्मचारियों को नियमित करने की स्थिति में नहीं है तो उन्हें विभागीय संविदा दी जाए। कहा कि 25 सितंबर को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड मुख्यालय और 26 सितंबर को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रमेश कुमार, नितिन धीमान, पदम सिंह राठौर, ललित मोहन, कमलकांत, विपिन नेगी, घनश्याम भंडारी, सुरेश चमोली, विकास कुमार, राजेश कुमार, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें