फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सरकारी अस्पतालों में संविदा पर तैनात एलोपैथिक चिकित्सकों का मानदेय बढ़ा

Mon, 17 Dec 2018 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में संविदा पर तैनात एलोपैथिक चिकित्सकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब संविदा पर तैनात चिकित्सकों को भी नियमित चिकित्सकों को प्रथम नियुक्ति पर दिए जाने वाले वेतन के बराबर प्रति माह मानदेय मिलेगा। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सरकार ने संविदा पर चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इन चिकित्सकों को दुर्गम, अति दुर्गम व सुगम क्षेत्रों में सेवाएं देने पर 48 से 56 हजार के बीच प्रति माह मानदेय मिलता है।

लेकिन इस मानदेय पर काम करने के लिए चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं, वर्तमान में करीब 450 चिकित्सक अनुबंध व संविदा के आधार पर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

सचिव स्वास्थ्य नितेश झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार मंगलवार को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से तैनात चिकित्सक (जो राजकीय व केंद्रीय सेवा में न रहे हों) उन्हें नियमित एमबीबीएस, पीजी डिप्लोमा धारक और विशेषज्ञों को प्रथम नियुक्ति पर मिलने वाले वेतन के समान प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

इसमें भत्ते व अन्य लाभ शामिल नहीं होंगे। इसी तरह प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग (पीएमएचएस) व केंद्रीय सेवा से सेवानिवृत्त चिकित्सकों को अंतिम वेतन से ग्रेच्युटी घटा कर मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें