फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टिकट की आस में नामांकनपत्र खरीद रहे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभाजपा, कांग्रेस के कई नेताओं ने खरीदे अपने नामांकन, ट्रांसजेंडर रजनी रावत दौड़ में शामिल
विज्ञापन

I

Iदून नगर निगम के मेयर के लिए अभी तक क्षेत्रीय दलों को छोड़कर किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया। जिसके चलते प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार है। उधर अपनी-अपनी पार्टियों में मेयर लड़ने की इच्छा जता चुके लोगों में से कई लोगों ने नामांकनपत्र खरीदें हैं। उत्तराखंड की ट्रांसजेंडर राजनीतिज्ञ रजनी रावत ने भी अपना नामांकन पत्र खरीदा है।I
Iकांग्रेस और भाजपा अपने-अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित करने के लिए अभी मंथन कर रही है, सूत्रों की माने तो सब तय है बस दोनों पार्टियां एक दूसरे के पत्तों को देखने की कोशिश में हैं। उधर नामांकन दाखिल करने के लिए चार दिन में से दो बीत चुके हैं। इसी के चलते दावेदारों ने नामांकन खरीदने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के विरेंद्र पोखरियाल, अभिनव थापर, नीनू सहगल सहित कई ने अपना नामांकन खरीदा। इसी भाजपा के अनिल गोयल, प्रकाश सुमन आदि ने अपना नामांकनपत्र खरीदा। हालांकि दावेदारों की लिस्ट में कई अन्य भी प्रमुख नाम हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने नामांकन नहीं खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I

Iपूर्व में मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं रजनी
I
Iरजनी रावत पूर्व में नगर निगम का चुनाव 2008 में लड़ चकी हैं। उस समय उन्होंने विधायक विनोद चमोली के सामने चुनाव लड़ा था। इसके अलावा भी वह कई चुनाव लड़ चुकी हैं और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास (महिला आयोग, उत्तराखंड) की उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें