फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली के पोल से टकराया कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने चालक पर लगाया नशे में होने का आरोप
विज्ञापन

- जांच में नहीं हुई पुष्टि, पुलिस ने एमवी के तहत चालान किया

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जस्सोवाला के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर बिजली के पोल से टकरा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, जांच में चालक के नशे में न होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक पर एमवी एक्ट तहत चालान की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात एक कंटेनर सेलाकुई से पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जस्सोवाला के पास कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया। कंटेनर सड़क से उतर कर बिजली के पोल से टकरा कर रुक गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों से कंटेनर को घेर दिया। लोगों ने चालक से कहा कि उसने नशा किया है। उसके बाद मौके पर चीता पुलिस पहुंची। चालक ने अपना नाम हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर निवासी रवि बताया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अस्पताल में चालक की चिकित्सकीय जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच रिपोर्ट में चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई। चालक ने बताया कि उसको नींद की झपकी आ गई थी। बताया ऊर्जा निगम की ओर से भी एक शिकायत मिली है। बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें