फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मोबाइल कंपनी का साथ छोड़ रहे उपभोक्ता, ये पांच मोबाइल बने पहली पसंद

Fri, 20 Dec 2019 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal टेक डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सस्ते मोबाइल फोनों में चाइनीज कंपनियों के फोन नहीं आ रहे पसंद 
  • 15000 रुपये तक की कीमत वाले मोबाइलों में सैमसंग पहली पसंद 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सस्ते मोबाइल फोन में झंडा बुलंद करने वाली चाइनीज कंपनियों से दून के उपभोक्ताओं का मोह भंग हो रहा है। मोबाइल विक्रेताओं की माने तो सस्ती और मिड रेंज वाले मोबाइलों में चाइनीज कंपनियों की बिक्री एकाएक घटने लगी है। 15000 रुपये तक की कीमत वाले मोबाइल फोन में लोगों की पहली पसंद सैमसंग बना हुआ है।

विज्ञापन


जबकि, ताइवानी कंपनी आशुस जेनफोन और नीदरलैंड की नोकिया मॉडल भी लोगों को भा रहे हैं। मोबाइल फोन विक्रेता आशु नेगी ने बताया कि 15 हजार रुपये तक की कीमत वाले फोन ही सबसे ज्यादा बिकते हैं। इनमें अब तक शाओमी, रियलमी, जीओनी आदि का डंका बजता था।

लोग इनके फीचर्स को देखकर इनकी खूब खरीददारी करते थे। लेकिन, सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनी के मिड रेंज के मोबाइल फोन की श्रंखला ने इनकी बिक्री को घटा दिया। अब लोग सैमसंग, आशुस जैनफोन, नोकिया जैसे ब्रांड को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पांच सबसे अधिक बिकने वाले फोन 

सैमसंग एम30 एस
कीमत- 13999 रुपये 
फीचर्स- चार जीबी रैम, 64 जीबी रोम, एएमओएलईडी डिस्प्ले, 48 प्रिक्सल कैमरा 

सैमसंग एम30
कीमत -9999 रुपये 
फीचर्स-एंड्रॉयड 10,   सुपर एएमओएलईडी डिस्प्ले , 5000 एमएएच बैटरी 

आसुस जैनफोन मैक्स प्रो एमटू 
कीमत-9999 रुपये 
फीचर्स- 3जीबी रैम, 32 जीबी रोम, 5000 एमएएच बैटरी 

नोकिया 6.1 प्लस 
कीमत -9999 रुपये 
फीचर्स - एंड्रायड पाई, आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 3060 एमएएच बैटरी 

सैमसंग गैलेक्सी एम10एस 
कीमत- 8499 रुपये 
फीचर्स- एएमओएलईडी डिस्प्ले डिस्प्ले, 3 जीबी रैम, 32 जीबी रोम, 4000 एमएएच बैटरी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें