फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिलों की गड़बड़ी के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया उपकेंद्र का घेराव, तालाबंदी की चेतावनी

Tue, 27 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- साहिया में महापंचायत के बाद ऊर्जा निगम के खिलाफ जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने 16 नवंबर तक दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। भारी-भरकम बिजली बिलों से त्रस्त उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को ऊर्जा निगम पर फूट पड़ा। सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में बुलाई गई महापंचायत में निगम के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बाजार में जुलूस निकालकर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और 16 नवंबर तक बिलों में सुधार न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
बता दें कि साहिया क्षेत्र में उपभोक्ताओं को मनमाने बिल भेजे जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बीते 17 अक्तूबर को भी महापंचायत की थी। उस दौरान तय हुआ था कि 27 अक्तूबर को दोबारा पंचायत होगी, जिसमें ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी तलब किया गया था। मंगलवार को जब पंचायत शुरू हुई, तो निगम का कोई भी जिम्मेदार वहां नहीं पहुंचा। अधिकारियों की इस अनदेखी से ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन और घेराव करने वालों में जालम सिंह राय, राजेंद्र शर्मा, रण सिंह चौहान, राजेश चौहान, सुरेश चौधरी, विक्रम सिंह राय, पूरण सिंह राय, अमीर राय, अमर सिंह चौहान और सूरत सिंह तोमर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाजार से होते हुए उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन
अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताते हुए खत स्याणा राजेंद्र सिंह राय और भीम दत्त वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बाजार से होते हुए विद्युत उपकेंद्र तक जुलूस निकाला। निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव किया और वहां मौजूद कर्मचारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 16 नवंबर से पहले उनके बिलों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे उपकेंद्र पर तालाबंदी कर उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें