ठिठुरन बढ़ने लगी है। इसके साथ ही आपको याद आने लगेंगे ठंड से बचने वाले उत्पाद। क्या है बाजार की हलचल, आईए करते हैं पड़ताल...
ब्लोअर- बाजार में लोकल और ब्रांडेड कई तरह के ब्लोअर उपलब्ध हैं। एक हजार से 1500 वाट के ब्रांडेड ब्लोअर दो से ढ़ाई हजार रुपये की रेंज में बिक रहे हैं। वहीं लोकल ब्रांड के ब्लोअर एक हजार रुपये की कीमत में उपलब्ध है। एक ब्लोअर 12 गुणा 12 के कमरे को गर्म करने के लिए पर्याप्त है।
ऊषा-2200 से 3200
हेवल्स- 2400 से 4000
वीनस-1000
पोलर- 1300 से 2000
महाराजा व्हाइलाइन- 1300 से 1800
रूम हीटर- बाजार में सबसे विस्तृत रेंज रूम हीटर की है। इसमें डबल रॉड रूम हीटर, हेलोजन हीटर, ऑयल फील्ड रेडिएटर, कार्बन फाइबर हीटर, पीलर हीटर और वाल माउंट हीटर शामिल हैं। कीमत, विद्युत खपत, उपयोगिता और कमरे के आकार के लिहाज से इनमें काफी अंतर है। पटेलनगर स्थित आरआर इलेक्ट्रिकल्स के रजनीश कुमार गुप्ता और बंजारावाला रोड स्थित श्रीराम ट्रेर्ड्स के अभिषेक मिश्रा ने बताया कि ज्यादातर लोग ब्रांडेड कंपनी के इलेक्ट्रिक उत्पाद खरीदना पसंद करते हैं।
डबल रॉड रूम हीटर- डबल रॉड रूम हीटर छोटे कमरे के लिए पर्याप्त है। इसमें 400-400 वाट की दो रॉड लगी हैं, जिनका जरूरत के मुताबिक उपयोग किया जा सकता है। यह कमरे को गर्म करने से ज्यादा सामने की तरफ गर्मी फेंकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल अंगीठी की तरह ज्यादा किया जाता है। ब्रांडेड रूम हीटर 900 से 1000 रुपये की रेंज में उपलब्ध है, वहीं लोकल की कीमत 600 से 700 रुपये के बीच है।
बजाज-ऊषा-1200
मार्क-950
वीनस-850
महाराजा व्हाइलाइन- 1000
हेलोजन हीटर- यह हेलोजन रॉड वाला हीटर है, जिसमें 400-400 वाट की तीन रॉड लगी होती है। जरूरत के मुताबिक एक-दो या तीनों रॉड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल भी अंगीठी की तरह सेंकने और एक तरफ गर्मी करने में ज्यादा होता है।
इसमें मोटर भी लगी है, जिससे यह पंखे की तरह घूमकर 180 डिग्री में गर्मी करता है। ब्रांडेड कंपनी के ये हीटर 1600 से दो हजार रुपये कीमत में बिक रहे हैं। वहीं लोकल हीटर एक हजार से 1200 रुपये कीमत में उपलब्ध हैं।
ऊषा-2500
मार्क-1650
वीनस-850
महाराजा व्हाइलाइन- 1500