लोगों ने बताया कि हमारी मांग थी कि जब बंगाली समुदाय के लोगों ने भारत में ही जन्म लिया है तो उन्हें पूर्वी पाकिस्तानी और पूर्वी बांग्लादेशी क्यों कहा जा रहा है। लेकिन आज उच्च सदन में यह सारी शिकायतें दूर हो गईं है। अब हम हिंदुस्तानी हैं।
उन्होंने कहा आज सही मायने में उच्च सदन ने नागरिकता संशोधन विधेयक पास करके पीएम मोदी के सपने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को अमली जामा पहनाया है।
फोन पर हुई बातचीत में संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महिला अध्यक्ष नम्रता सिंह, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, रितिक साहू, गोविन्द देवनाथ, लक्ष्मी हालदार, पूनम सरकार, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सीमा सरकार, राकेश बैरागी, श्रीवास पाल, मुकेश सरकार, दीपक कुमार शंकर चौधरी आदि ने भी विधेयक पास होने पर खुशी जताई।