फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई समिट में कांग्रेस का हंगामा देशद्रोह जैसा कृत्य : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विदेशी ताकतों की टूल किट बनी कांग्रेस की ये कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने एआई समिट में कांग्रेस के हंगामे की कड़े शब्दों भर्त्सना करते हुए देश की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ये देशद्रोही कृत्य नहीं तो क्या है। जरूरी नहीं इसके लिए हथियार ही उठाए जाएं।
भट्ट ने कहा कि दर्जनों राष्ट्राध्यक्षों के सामने देश के अपमान की ये कोशिश बताती है कि विदेशी ताकतों की टूल किट बनी कांग्रेस की ये कोशिश संयोग नहीं बल्कि सोचा समझा राष्ट्रविरोधी प्रयोग है। भारत आज दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम एआई के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर की तरह भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी बानगी है देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रतिष्ठित वैश्विक एआई समिट की मेजबानी। विश्वास नहीं होता कि जब दुनिया के 20 देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 1000 से अधिक कंपनियों के सीईओ मौजूद हों, तब कोई भी नागरिक ऐसा शर्मनाक कृत्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जुड़े इस अंतरराष्ट्रीय यज्ञ में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं के विघ्न डालने की कोशिश शर्मनाक एवं अफसोसजनक है। मुहब्बत की दुकान का दावा करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने फिर से गरिमा की जगह अव्यवस्था को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज देश की छवि खराब करने के लिए देश विरोधी ताकतों की टूल किट बन गई है। कहा, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार और हंगामा खड़ा करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। देवभूमि के लोग भी कांग्रेस की फितरत को देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें