फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई बढ़ने पर कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
विकासनगर स्थित पहाड़ी गली चौक पर पुतला फूंकने के बाद प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
देश में बढ़ती महंगाई और सिलेंडर, प्याज, रेल किराया बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पवितार को पहाड़ी गली चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार पूर्र्ण रूप से देश के संचालन में विफल साबित हो रही है। बढ़ती महंगाई के कारण आम जन के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी बेहद मुश्किल हो गया है। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। व्यापारी वर्ग परेशान है। गैस, पेट्रोल, डीजल, रेल यात्रा महंगी कर दी गई है। लगातार देश की आर्थिक विकास दर नीचे गिरती जा रही है। कई बैंकों का एनपीए भी खासा नीचे गिर गया है। सरकारी कंपनियों का निजीकरण करके केंद्र सरकार देश को उद्योगपतियों के हाथों बेचना चाहती है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि अब जनता केंद्र सरकार से आजिज आ चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम कौशल, हरबर्टपुर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, संजय जैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नितिन वर्मा, चिरंजी सिंह, राजीव शर्मा, बलजीत सिंह, आशीष पुंडीर, राशिद, राधेश्याम शर्मा, गोवर्धन डोभाल, शिवली जैदी, अरशद, बेलीराम ठाकुर, भुवन, वीरेंद्र, साजिद, वैभव गुप्ता, अनपुम कपिल, गिरीश सप्पल, राशिद राधेश्याम शर्मा गोवर्धन डोभाल शिवली जैदी अरशद बेलीराम ठाकुर भुवन बम वीरेंद्र साजिद वैभव गुप्ता अनुपम कपिल गिरीश सप्पल, रेशमा अंसारी, वीना मलिक, शशि चौहान, फहीम अंसारी, मनीष सैनी, भूपेश उपाध्याय, फुरकान अहमद, विक्की खान, देवानंद पासी, जावेद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें