फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टाइगर फॉल में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, कई लोगों ने ली सदस्यता

Fri, 14 Aug 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खत मोहना स्थित टाइगर फॉल के समीप एक रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें चकराता विधायक व कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने सत्ताधारी दल भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और फूलमालाओं से अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि चकराता क्षेत्र आज पर्यटन के मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है, जिसका पूरा आधार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने ही तैयार किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जौनसार-बावर की सबसे गंभीर जजरेड समस्या की पूरी तरह अनदेखी की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इसका स्थायी समाधान किया जाएगा। विधायक ने भ्रष्टाचार, महिला अपराधों और रुके हुए विकास कार्यों को लेकर भी सत्तापक्ष पर तीखे प्रहार किए।

कार्यक्रम में मौजूद देहरादून जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पंचायत के सीमित संसाधनों के बावजूद क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न स्थानीय समस्याओं और योजनाओं को लेकर उन्हें एक मांगपत्र सौंपा। उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह चौहान, अनोद, केशर सिंह, फतेह सिंह चौहान, दीवान सिंह तोमर, खुशीराम शर्मा, विक्रम नेगी, चंदन रावत, कमल रावत, विजय राणा और दिनेश चांदना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें