राहुल गांधी करेंगे चुनावी शंखनाद
राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के लिए प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अल्मोड़ा में होने वाली रैली और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लगातार शिकस्त मिलने के बाद 2027 में सत्ता वापस की उम्मीद लगाए कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए राहुल गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है। वर्ष 2021 में राहुल गांधी उत्तराखंड आए थे। इसके बाद विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें उत्तराखंड आने का वक्त नहीं मिला।
2027 के चुनाव के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कुमाऊं व गढ़वाल मंडल का पांच-पांच दिन का पहले ही दौरा कर चुकी है। अब चार व पांच जून को राहुल गांधी के दौरे पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।