फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेसियों ने फूंका सरकार और नैनीताल एसएसपी का पुतला

Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार और पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी (पछवादून) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन से जुलूस निकाला और गली चौक पर प्रदेश सरकार व नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान जानबूझकर कांग्रेसियों की गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि संविधान की शपथ लेने वाले अधिकारियों का राजनीतिक इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पूरी तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को पंगु कर दिया है। हर मोर्चे पर विफल रहने के बाद अब सत्ता पक्ष सरकारी मशीनरी के जरिए जनता और विपक्ष को डराने का कुत्सित प्रयास कर रहा है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष बॉबी नौटियाल, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विपुल जैन, आशीष पुंडीर, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, अमित पंवार, राजीव शर्मा, अजीत, बीना चौहान, अमित रमोला और वाजिद अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें