जिला कार्यकर्ता सम्मेलनों की तिथियां घोषित
पार्टी ने प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों से इसकी शुरुआत कर दी है। इसके तहत 16 नवंबर को गढ़वाल मंडल के चमोली, 17 को रुद्रप्रयाग, 18 को कोटद्वार, महानगर कोटद्वार, नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर का संयुक्त रूप सम्मेलन पौड़ी में आयोजित किया जाएगा। 21 नवंबर को टिहरी गढ़वाल, 22 को उत्तरकाशी एवं पुरोला जिला कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन संयुुक्त रूप से उत्तरकाशी में आयोजित किया जाएगा। 25 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन चंपावत में, 26 को पिथौरागढ़, 27 को बागेश्वर और 28 को अल्मोड़ा में आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें...दिवाली पर उत्तराखंड में बड़ा हादसा: उत्तरकाशी में भूस्खलन से सुरंग में फंसे मजदूर, संकट में कई जानें, तस्वीरें
हम भाजपा के 10 साल के भ्रष्टाचार और गलत नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसके लिए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं। शीघ्र ही वृहद स्तर पर पार्टी के बड़े नेता भी राज्यभर का दौरा करेंगे। - करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस