फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की 70 सीटों पर कांग्रेस अपने सिंबल पर लड़ेगी चुनाव: किशोर

Sat, 07 Jan 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते किशोर उपाध्याय - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर अपने स‌िंबल पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि 63 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर सहमति बन चुकी है। केंद्रीय चयन समिति की मुहर के बाद प्रत्याशियों का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद यह सवाल फिर खड़ा हुआ है कि अब तक सरकार में सहयोगी रही पीडीएफ का क्या होगा? जबकि मुख्यमंत्री हरीश रावत हमेशा पीडीएफ को साथ लेकर चलने की बात करते रहे हैं।

किशोर ने कहा कि चुनाव के दौरान उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की दो रैलियां प्रदेश में आयोजित की जाएंगी जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस के चुनावी प्रबंधन की कमान संभाल रहे प्रशांत किशोर भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


किशोर ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली बैठी हुई सरकार ने चुनाव की गलत तारीख तय कराई है। जब चुनाव कराए जाएंगे उस समय प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी होती है ऐसे में उन इलाकों में मतदान कराना मुश्किल भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें