फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड में कांग्रेस एकजुट, मजबूती से लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव रणनीति पर चर्चा करने के साथ फीडबैक लिया। उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ आगामी चुनाव रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा, जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी देवभूमि बुलाती हैं तो मुझे अच्छा लगता है। मेरा उत्तराखंड से लगाव रहा है। उन्होंने आने वाले समय में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी अन्य शीर्ष नेता उत्तराखंड आएंगे। राहुल गांधी ने कहा पेपर लीक प्रकरण के साथ ही मंदिरों में चढ़ावा चोरी करने का गंभीर मामला है। पेपर लीक से जहां युवाओं के सपने टूट रहे हैं, वहीं चढ़ावा चोरी से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उत्तराखंड देवभूमि है, यहां से चढ़ावा चोरी का संदेश पूरे देश जाएगा।
बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, उप नेता भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, विधायक तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल, नव प्रभात, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......
स्वास्थ्य ठीक न होने से कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिछले कई दिनों से दिल्ली में है। स्वास्थ्य ठीक न होने से वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट है कि युवाओं को अधिकारों व हक की लड़ाई के लिए राहुल गांधी से बड़ी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें